एसईसीएल मुख्यालय में वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन सम्पन्न

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 01 दिसंबर 2025। दिनांक 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन दिनांक 01.12.2025 को एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करते रहने होगा। हम सभी को जाने-अनजाने कोई भी ऐसा काम नहीं करना है जिससे हमारी या हमारे साथियों की जान जोखिम में पड़ जाए और सुरक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी इस विचारधारा के साथ हमें कार्यनिष्पादन करना होगा। खदान में शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें हरसंभव प्रयास करना होगा और खदानों में कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होने सुरक्षा लक्ष्य के प्राप्ति के लिए कार्यसंस्कृति में अनुशासन और अभिवृत्ति (Attitude) पर ज़ोर दिया। सुरक्षा पखवाड़ा सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने, हमारे कर्मियों के प्रयासों को सम्मान देने एवं सुरक्षा को लेकर नए मापदंड स्थापित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर प्रारंभ में अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा शपथ का पठन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया जिसे समस्त उपस्थितों ने दोहराया। कार्यक्रम में शहीद श्रमवीरों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंचस्थ अतिथियों द्वारा “सुरक्षा से समृद्धि बुकलेट” जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लेख है का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मनोज कुमार, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र टीम द्वारा ’’सुरक्षा’’ विषय पर नाटक का मंचन किया गया जिसमें खदान में कार्य दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने एसईसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में सुरक्षा सन्देश के प्रसार-प्रचार के लिए सुरक्षा रथ को फ्लेग आफ कर रवाना किया । कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व शेख जाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा निभाया गया।

Leave a Reply

Next Post

“बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका

शेयर करेगुरदीप 2.0 की एंट्री-हिप हॉप में ‘बॉर्न रिच’ के साथ स्टाइलिश दहाड़ (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 01 दिसंबर 2025। पंजाबी संगीत जगत की लोकप्रिय आवाज़ गुरदीप मेहंदी ने अपने नए धमाकेदार सिंगल “बॉर्न रिच” के साथ हिप-हॉप की दुनिया में शानदार एंट्री कर ली है। यह ट्रैक गुरदीप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप