मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा मजबूत सहारा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 24 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य शासन द्वारा इन युवाओं के पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें। बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। बीजापुर जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्वासित युवाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक और एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों के लिए 25 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं के उपयोग और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद पुनर्वासित युवाओं में नया आत्मविश्वास देखने को मिला। उन्होंने शासन और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यधारा में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य निर्माण की इच्छा व्यक्त की। यह पहल न केवल पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रही है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि ऐसे सभी युवाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए और समाज की मुख्यधारा में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल रमेन डेका ने ली रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

शेयर करेअधिकारी जनता के बीच जाएं और करें संवाद – राज्यपाल रमेन डेका ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के लिए डबरी का निर्माण किया जाए नशे पर सख्ती से रोक लगाए एवं भारी वाहनों के आवागमन पर करे नियंत्रण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राज्यपाल रमेन डेका ने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान