प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी ने लाइन में लगकर किया मतदान, सोनिया-राहुल ने बूथ के बाहर ली सेल्फी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2024। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बार 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13637 मतदान केंद्रों पर 1.52 करोड़ लोग करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी मतदान किया।

रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे। मिराया पहली बार की वोटर हैं। मिराया वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा कि मेरा युवाओं को यही मैसेज है कि आप घर से बाहर निकलें और मतदान करें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम बदलाव करें। इसलिए हमें घर से बाहर आकर वोट जरूर डालना चाहिए।

उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका  से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने आप को वोट दिया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं। अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है।

Leave a Reply

Next Post

मेले में व्यापार करने आए तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, रात में खाना खाकर सोए; अचानक बिगड़ी तबियत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 25 मई 2024। उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के कोरबा आए व्यापारियों में से तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने कोरबा में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में दुकान लगाई हुई थी। वे रात में खाना खाकर सोए थे। बताया जा रहा है […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला