सुकमा में पांच सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर उठाया कदम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 22 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में तीन नक्सली पोडियाम मासा पिता गंगा (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 26 वर्ष निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, मड़कम हुंगा (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 30 वर्ष  निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा और करतम मंगा (अरलमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 20 वर्ष निवासी बुंगरूपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, माड़वी भीमा 33 वर्ष (अरलपमल्ली आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) 20 वर्ष निवासी अरलमपल्ली थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं वंजाम पाण्डू (मिलिशिया सदस्य) उम्र 44 वर्ष निवासी आतुलपारा पोलमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा हाल ग्राम वेकुरपाड़ (तेलंगाना) ने आत्म समर्पण किया है। 

आत्मसमर्पित नक्सली वंजाम पाण्डू के विरूद्ध थाना दोरपापाल में धारा 346, 342, 34 भादवि. के तहत मामला दर्ज था, सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जाने की बात कही गई है। 

Leave a Reply

Next Post

बिंदु तेलम का इंडियन वुमेंस लीग में चयन, कलेक्टर समेत कई अफसरों ने दी शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 22 मार्च 2024। 24 से 30 मार्च तक कोलकाता में होने वाले इंडियन वुमेंस लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के लिये भिलाई (छत्तीसगढ़) की एमजीएम अम्बुश क्लब टीम ने इंडियन वुमेंस लीग के लिए छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई किया है। इस अकादमी की कोच कुमारी ज्योति यादव ने बताया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप