आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद: राजस्थान छठवें और हैदराबाद 7वें नंबर पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना जरूरी है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 8 पॉइंट के साथ छठवें और हैदराबाद 6 पॉइंट के साथ 7वें नंबर पर है। हालांकि राजस्थान ने लीग में अब तक 10 और हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं।

पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया था

पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। राहुल तेवतिया और रियान पराग ने अपने दम पर मैच हैदराबाद से छीन लिया था। राजस्थान ने पहले 9 बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने एक बॉल रहते 5 विकेट पर मैच जीत लिया था।

बटलर-स्मिथ राजस्थान के टॉप स्कोरर

राजस्थान के जोस बटलर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने राजस्थान के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बटलर ने 9 मैच में 262 रन और स्मिथ ने 10 मैच में 246 रन बनाए हैं। इसके अलावा संजू सैमसन ने 10 मैच में 236 रन बनाए हैं।

आर्चर-तेवतिया के नाम सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान के लिए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर पहले और राहुल तेवतिया दूसरे नंबर पर हैं। आर्चर ने 10 मैच में 13 विकेट जबकि तेवतिया ने इतने ही मैचों में 7 विकेट लिए हैं। सीजन में आर्चर ने सबसे ज्यादा 120 डॉट बॉल डालीं हैं।

वॉर्नर-बेयरस्टो हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने 9 मैच में 331 और बेयरस्टो ने 9 मैच में 316 रन बनाए हैं। इसके बाद मनीष पांडे का नंबर आता है, जिन्होंने अब तक 9 मैच में 212 रन बनाए हैं।

राशिद-नटराजन ने गेंदबाजी में संभाला मोर्चा

राशिद खान और टी नटराजन ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में मोर्चा संभाला हुआ है। राशिद ने 10 मैच में 13 विकेट जबकि नटराजन ने 9 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। सीजन में डॉट बॉल डालने के मामले में राशिद (94) छठवें स्थान पर हैं।

हैदराबाद-राजस्थान के महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता

हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.56% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 117 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 61 मैच जीते और 56 हारे हैं। वहीं, राजस्थान का सक्सेस रेट 50.64% है। राजस्थान ने अब तक कुल 157 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 79 जीते और 76 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

Leave a Reply

Next Post

लोक निर्माण मंत्री ने निपनिया-लटुवा-बलौदाबाजार मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निमाण कार्य का किया भूमिपूजन

शेयर करेलगभग 30 किलोमीटर लम्बी सड़क उन्नयन के लिए 73 करोड़ रूपये स्वीकृत क्षेत्र का विकास सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी: श्रीमती छाया वर्मा लटुवा पंचायत के सभी शासकीय भवनों को मुख्य मार्ग से पक्की सड़क से जोड़ने की घोषणा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 22 अक्टूबर 2020। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब