बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक-चिराग को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी है। पहले दौर में बाई मिलने के बाद सात्विक-चिराग को दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्सजेंडर डुन और एडम प्रिंजल का सामना करना था। हालांकि, स्कॉटलैंड की जोड़ी आखिरी मिनटों में हट गई जिससे सात्विक-चिराग बिना मैच खेले ही राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए।

तनीषा-कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी मकाऊ के लियोंग ईओक चोंग और नेग वेंग ची की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अन्य भारतीयों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को महिला एकल में चुनौती पेश करेंगी। वहीं, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी कोर्ट पर उतरेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

अपर कलेक्टर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप

शेयर करेथाने पहुंचे प्लेसमेंट कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर, 19 अगस्त 2026। सूरजपुर जिले में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर नगर पंचायत बिश्रामपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी