राज्यपाल हरिचंदन ने श्रीराम मंदिर और श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में लगाया झाडू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 जनवरी 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

नक्सल मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा – माओवादी सामने नहीं आना चाहते तो मैं वीडियो कॉल से बात करने तैयार…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज डायल 112 सेटअप का निरीक्षण किया. इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, माओवादी सामने नहीं आना चाहते तो मैं वीडियो कॉल से बात करने तैयार हूं. माओवादियों ने विकास क्यों रोक कर रखा है. माओवाद […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान