सगाई के बाद पहली बार रैंप पर उतरी परिणीति चोपड़ा, Bride To Be में दिखा गजब का कॉन्फिडेंस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 मई 2023। एक बार फिर दिल्ली टाइम्स फैशन वीक की शुरुआत हो गई है, हर बार की तरह इस बार भी हसीन अदाकारा रैंप पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रहीं हैं। इसी बीच सभी की चहेती परिणीति चोपड़ा ने रैंप पर लाइमलाइट लूटने का काम किया। सगाई के बाद उनकी यह पहली रैंप वॉक थे, जिसके चलते उन पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया गया। गॉर्जियस लेडी ने आज दिल्ली टाइम्स फैशन वीक में @marksandspencer के लिए रैंप वॉक किया था, इस दौरान वह काफी स्टनिंग लग रही थी। याद हो कि कुछ दिन पहले उनके मंगेतर राघव चड्डा का भी एक वीडिया सामने आया था, जिसमें वह  रैंप वॉक करते नजर आ रहे थे। 

राघव के बाद अब  परिणीति की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई है। रेड कलर की डिजाइनर ड्रेस के साथ ब्लैक काेट कैरी कर उनका लुक काफी कूल लग रहा था। ये कलेक्शन आपके समर वेकेशन के लिए परफेक्ट है। परिणीति चोपड़ा को ये लुक सिंपल होने के साथ- साथ काफी एलिगेंट था। इस आउटफिट में खूबसूरत लगने के साथ- साथ उनका  Confidence भी कमाल का था। Bride To Be  का ये अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हाल ही में दिल्ली के कपूरथला में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों चर्चाओं में बने हुए हैं। परिणीति के फेस पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को झटका! यह खिलाड़ी टीम से हो सकता है बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 मई 2023। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। भारतीय दल के कई सदस्य मुकाबले की तैयारी के लिए पहले ही […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान