“हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं…मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया”, इस्तीफा देने के बाद भावुक हुए चंपई सोरेन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 04 जुलाई 2024। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले चंपई सोरेन भावुक हो गए। विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे हमने निभाया है। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हमने 5 महीने बेहतर तरीके से सरकार चलायी। मैंने पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही, विश्वास करने के लिए हेमंत सोरेन का आभार जताया। चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे।

वहीं, इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक परिवर्तन पर विचार हुआ है। दल के अंदर भी विचार हुआ है। हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ, तो मुझे दायित्व दिया गया। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं। गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना है। मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जैसे हम लोग के गठबंधन का निर्णय है, उसी के अनुसार मैंने किया।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष में जाने से पहले नॉन ऑर्गेनिक प्रधानमंत्री को मणिपुर जाना चाहिए: जयराम रमेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में जाने से पहले ‘गैर-जैविक’ प्रधानमंत्री को मणिपुर जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी