हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह

admin
शेयर करे

साइकिल रैली निकालकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश 

खेलों के आयोजन से मेजर ध्‍यानचंद को किया अभिवादन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वर्धा 02 सितंबर 2025। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत रविवार, 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल उपक्रम के तहत साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्रात: 08:30 बजे मुख्‍य प्रवेश द्वार से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार तक साइकिल रैली निकाली गई जिसमें कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।‌ कार्यवाहक कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान ने झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।‌ रैली में डॉ. अशोक नाथ त्रिपाठी, खेल दिवस कार्यक्रम के समन्वयक, समरजीत यादव, साइकिल रैली के समन्वयक डॉ. हेमचंद्र ससाने, डॉ. जयंत उपाध्याय, डॉ. प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. श्रीनिकेत मिश्र, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. शिवसिंह बघेल, डॉ. रणंजय सिंह, डॉ. वरुण उपाध्याय, डॉ . हेमंत धामट, राजेश अरोड़ा, बी. एस. मिरगे, सुधीर खरकटे, कमल शर्मा, विवेक त्रिपाठी, रविन्द्र वानखड़े, प्रीति खोडे, नीतू सिंह, भूषण साल्वे, सुनील ढोरे, हेमंत दुबे, मिथिलेश राय आदि सहित एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए। रैली की सफलता में सुनील कुमार, अश्विन श्रीवास, संदीप पेटकर, मनोज वर्मा, प्रफुल्ल गिरमकर, मंगेश वाघमारे, सतीश डोंगरे, प्रफुल्ल राऊत एवं सुरक्षा कर्मियों ने सहयोग किया। 

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्‍यानचंद के जन्‍मदिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्‍त तक विभिन्‍न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘एक घंटा  खेल के मैदान में’ के अंतर्गत 50 मीटर दौड़, नींबू दौड़, बोरी दौड़, रस्‍सी कूदना, प्‍लैंक चैलेंज, वॉलीबॉल, खो-खो एवं बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्‍साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया और इस वर्ष के खेल दिवस के शीर्षक ‘एक घंटा  खेल के मैदान में’  को चरितार्थ कर दिया।‌

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन किया; 48+ देशों के करीब 2500 प्रतिनिधि ले रहे भाग

शेयर करे्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। सेमीकॉन इंडिया-2025 यह चौथा संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 33 देशों की 350 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी