बेंगलुरु पुलिस ने श्रद्धा कपूर के भाई को हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का है आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 जून 2022। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस मामले में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, उनकी दूसरी पुण्यतिथि से पहले एक बार फिर यह मामला गर्मा गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारते हुए तुंरत कार्रवाई की।पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने भेजे। जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी शामिल था। मामले में पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।

बता दें कि साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई बड़े कलाकारों के नाम सामने आए थे। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी उन लोगों में शामिल थीं, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान कुछ भी साबित नहीं हुआ था।

वहीं, ड्रग्स मामले में बेटे सिद्धांत कपूर नाम सामने आने पर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। सोमवार को बेटे के पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद एक वेबसाइट से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि, “मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं – यह संभव नहीं है”।

Leave a Reply

Next Post

सेना भर्ती में बड़ा बदलाव, चार साल के लिए मिलेगा देश सेवा का मौका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जून 2022। रक्षा मंत्रालय ने सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ को लॉन्च किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, इसके तहत सेना में चार […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक