विधानसभा उपचुनाव: बिहार में सबसे कम तो मेघालय में पड़े सर्वाधिक वोट, 31 विधानसभा सीटों पर 50 से 90 फीसदी मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2024। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 50 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स जिले की एकमात्र गैंबेग्रे सीट पर सबसे अधिक 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक की चन्नापटना सीट पर करीब 89 फीसदी मत पड़े। राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और मेघालय की एक-एक सीट पर मतदान हुआ। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बिहार की तरारी में सबसे कम 50.20 फीसदी वोट पड़े।  

उप चुनावों में मध्य प्रदेश की दो सीटों विजयपुर में 77.42 फीसदी बुधनी में 75.05 फीसदी मतदान हुआ। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें रामगढ़ में 75.27 फीसदी मतदान हुआ। चौरासी में 68.55 फीसदी की खिनवांसार में 71.04 फीसदी मत पड़े। सलूंबर में 67.01 फीसदी देवली उनियारा में 60.61 फीसदी, झुंझुनू में 65.80 फीसदी, और दोसा में 55.63 मतदान हुआ। कर्नाटक उपचुनाव में तीन विधानसभा क्षेत्र में करीब 77 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर करीब 59.29 फीसदी मतदान हुआ। असम की पांच विधानसभा सीटों पर 64 फीसदी कुल मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव ड्यूटी से गायब आईपीएस अफसर किशन सहाय निलंबित
निर्वाचन आयोग ने राजस्थान कैडर के आईपीएसअधिकारी किशन सहाय को झारखंड में चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित कर दिया। किशन सहाय मीणा आईजी मानवाधिकार के पद पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं।

सिक्किम में दो सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार
सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। सोरेंग चाकुंग चौक सीट से आदित्य गोली और सिंघीथांग से सतीश चंद्र राय निर्विरोध विजय घोषित हो गए।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में लॉटरी घोटाले मामले में ED का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर कर रही छापेमारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 14 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल में लॉटरी घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी लॉटरी की वित्तीय धोखाधड़ी और कुछ प्रभावशाली लोगों को लॉटरी टिकटों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान