प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में राफेल का किया स्वागत, संस्कृत के श्लोक में लिखा खास संदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2020। दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक राफेल की लैंडिंग भारत में हो गई है. सोमवार को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 5 राफेल विमानों ने बुधवार को अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राफेल विमानों का स्वागत किया. खास बात ये है कि पीएम मोदी ने राफेल विमानों का स्वागत संस्कृत श्लोक से किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ” राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्,राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्…स्वागतम्”

इसका मतलब है कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं, राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं. बता दें कि नभः स्पृशं दीप्तम् भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है. ‘नभ:स्‍पृशं दीप्‍तमनेकवर्ण व्‍यात्ताननं दीप्‍तविशालनेत्रम्। दृष्‍ट्वा हि त्‍वां प्रव्‍यथ‍ितान्‍तरात्‍मा धृतिं न विन्‍दामि शमं च विष्‍णो।।’

सका मतलब है कि ‘हे विष्णो, आकाश को स्पर्श करने वाले, देदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त तथा फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अन्तःकरण वाला मैं धीरज और शांति नहीं पाता हूं.’

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में जो बातें कही हैं इसका जिक्र उन्होंने एक भाषण में भी किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र रक्षा समं पुण्यं, राष्ट्र रक्षा समं व्रतम, राष्ट्र रक्षा समं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। जिसका मतलब है कि मैं राष्ट्र रक्षा जैसा न तो कोई पुण्य देखता हूं, ना ही राष्ट्र रक्षा जैसा कोई व्रत, ना ही राष्ट्र रक्षा जैसा कोई यज्ञ देखता हूं.

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद फिल्म महोत्सव : इजराइल के फैंस ने सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने के लिए किया सोनू सूद फिल्म महोत्सव का आयोजन

शेयर करेसोनू सूद अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वे एक हीरो साबित हुए इस आयोजन के तहत इजरायल का एक प्रतिष्ठित चैनल पूरे दिन सोनू सूद कि हिट फिल्मों को प्रीमियर करेगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सोनू सूद आज देश के हीरो के रूप में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज