भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुरुग्राम 08 मार्च 2026। गुरुग्राम की आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्यारोपी भाई ने बर्बरता की सभी हदें लांघ दी थीं। शरीर पर चाकू के अस्सी के ज्यादा जख्म मिले हैं। लिवर, किडनी और हार्ट छलनी हो गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी घाव गिनते गिनते हैरान रह गए कि कोई भाई इतना बेरहम कैसे हो गया। मझोला थाने की पुलिस ने शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। करीब दो घंटे पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हिमशिखा की गर्दन, पैर, हाथ पेट, छाती, कंधे, चेहरे और सिर पर चाकू से हमले किए गए थे। हत्यारोपी भाई हार्दिक ने बहन के शरीर को छलनी कर दिया था। आरोपी ने गर्दन पर भी वार किए हैं। हिमशिखा के फेफड़े, दिल और लीवर बुरी तरह फट गए।

जुड़वां बहन की हत्या करने वाला आरोपी इंजीनियर भाई गिरफ्तार
शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर में दो में गणेश पार्क के सामने रहने वालीं नीलिमा निजी बीमा कंपनी में ब्रांच असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह अपने इंजीनियर भाई हार्दिक के साथ गुरुग्राम में रहती थी। होली से एक दिन पहले ही दोनों भाई बहन अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर हिमशिखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मां पर भी चाकू से हमला करने क बाद कार लेकर भाग गया था।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी हार्दिक को शनिवार की दोपहर नया मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर अपनी बहन की हत्या की और  मां पर जानलेवा हमला किया था। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिमशिखा की चिता को मामा ने दी मुखाग्नि
हिमशिखा की हत्या की जानकारी मिलने पर बदायूं से उसके रिश्तेदार और परिजन आ गए। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा और अन्य रिश्तेदार शव आशियाना मोक्षधाम ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामा दीपू ने हिमशिखा की चिता को मुखाग्नि दी।

केवल इंस्टाग्राम पर था प्यार, कभी नहीं हुई मुलाकात 
जिस युवती से हार्दिक प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। उससे कभी उसकी मुलाकात नहीं हुई थी। उसने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूल की है। वह केवल इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत करता था।

25 लाख में बेची थी बदायूं की दुकान 
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा को शनिवार की सुबह इमरजेंसी से सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। नीलिमा से मिलने पहुंचे उनके रिश्तेदार और परिचितों ने बताया कि नीलिमा की बदायूं में दुकान  थी। पिछले साल सितंबर माह में 25 लाख रुपये में बेच दी थी। अब वह मुरादाबाद में ही अपना मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे।

जुड़वां बहन की हत्या करने वाला आरोपी इंजीनियर भाई गिरफ्तार
शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर में दो में गणेश पार्क के सामने रहने वालीं नीलिमा निजी बीमा कंपनी में ब्रांच असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह अपने इंजीनियर भाई हार्दिक के साथ गुरुग्राम में रहती थी। होली से एक दिन पहले ही दोनों भाई बहन अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर हिमशिखा की हत्या कर दी थी।

इसके बाद मां पर भी चाकू से हमला करने क बाद कार लेकर भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी हार्दिक को शनिवार की दोपहर नया मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर अपनी बहन की हत्या की और  मां पर जानलेवा हमला किया था। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

हिमशिखा की चिता को मामा ने दी मुखाग्नि
मुरादाबाद। हिमशिखा की हत्या की जानकारी मिलने पर बदायूं से उसके रिश्तेदार और परिजन आ गए। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा और अन्य रिश्तेदार शव आशियाना मोक्षधाम ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामा दीपू ने हिमशिखा की चिता को मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब दिल्ली के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिमी एशिया के देशों से आने वाले सामान की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण व्यापारियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत