स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 19 अगस्त 2026। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। 

स्टाइपेंड वृद्धि पर आगे बढ़ी प्रक्रिया

चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

शेयर करेदूसरे दौर में भी मिला वॉकओवर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक-चिराग को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी विश्व चैंपियनशिप […]

You May Like

सुबह की डाइट में शामिल करें भीगे चने....|....जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें बदलाव....|....एशियाड: गोल्ड जीतने वाली प्रणवी उर्स को आईजीयू देगा 10 लाख....|....अनाहत सिंह बोलीं- फाइनल की हार से उबरने में समय लगा....|....'नई नवेली' की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं अभिनेत्री यामी....|....अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील....|....अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी