‘अगर हमारा नेटवर्क सिस्टम मजबूत नहीं होता तो हम इतने सफल नहीं होते’, वायुसेना उप-प्रमुख का बयान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि एक असरदार ऑपरेशन कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा एकीकृत कमांड नेटवर्क सिस्टम अच्छा और मजबूत नहीं होता तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमें उतनी सफलता नहीं मिल पाती, जितनी हमें अब मिली।

‘देश का एकीकृत नेटवर्क सिस्टम काफी विकसित हुआ’
एक रक्षा सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने कहा कि देश का मिलिट्री इंटीग्रेटेड नेटवर्क सिस्टम पिछले 20 वर्षों में काफी विकसित हुआ है, और इससे दुश्मनों को जवाब देने और पूरे देश की निगरानी करने की क्षमता बेहतर हुई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) जैसे एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका को सराहा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई की सुबह मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया और पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए। हालांकि भारत ने अपने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान को हर हमले को नाकाम कर दिया। इस सैन्य टकराव के बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हो गया। 

मजबूत नेटवर्क से सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर
एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि अगर हम सही तरीके से एकीकृत कमांड नेटवर्क से जुड़े हैं और हमारे पास फैसले लेने के लिए सही उपकरण हैं तो एक असरदार ऑपरेशन कैसे किया जा सकता है’। उन्होंने कहा, ‘मैं यह रिकॉर्ड पर कह सकता हूं कि अगर एक अच्छा और मजबूत नेटवर्क नहीं होता, तो हम इतने सफल नहीं होते, जितने अभी हुए।’

‘संघर्ष के नतीजे तय करने में अब भूगोल नहीं, तकनीक की अहम भूमिका’
सीडीएस अनिल चौहान ने अपने एक बयान में कहा कि ‘युद्ध सिर्फ जीतने के बारे में होता है। युद्ध में कोई रनर-अप नहीं होता। किसी भी तरह के संघर्ष में बहुत कुछ दांव पर होता है और देशों का भविष्य या देशों का अस्तित्व ही इस पर निर्भर करता है। युद्ध में जीत मूल रूप से रणनीति पर निर्भर करती है। अगर अतीत को देखें, तो रणनीति ज्यादातर भूगोल के आधार पर बनती थी, पुराने समय में, जमीन की बनावट रणनीति को प्रभावित करती थी और रणनीति भी भूगोल को ध्यान में रखकर बनाई जाती थी। भूगोल ने लड़ाइयों, अभियानों और टकरावों के नतीजे तय करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जो कमांडर भूगोल को समझते थे, वे हमेशा इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर पाते थे। लेकिन धीरे-धीरे, तकनीक का तत्व हावी होता जा रहा है और अब तकनीक, भूगोल पर भारी पड़ रही है।’

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में कल से शुरू होगी भारत-नेपाल सीमा वार्ता; जेन जेड प्रदर्शन के बाद पहली बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। भारत और नेपाल के बीच वार्षिक सीमा वार्ता 12 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगी। यह बैठक तीन दिनों तक चलेगी और दोनों देशों के शीर्ष सुरक्षा बलों भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप