पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा की बढ़ेंगी मुश्किलें, 1400 करोड़ के मनी लान्ड्रिंग मामले में अदालत ने दिया यह आदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इस्लामाबाद 28 अप्रैल 2022 । पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआइए) की एक विशेष अदालत ने एक आदेश जारी कर कहा है कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे और पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज पर मनी लान्ड्रिंग मामले में जल्द आरोप तय करने वाला है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अदालत को इस महीने की शुरुआत में इस मामले में कथित रूप से शामिल दोनों नेताओं को आरोपित करना था, लेकिन पीएम की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया में देरी हुई।

कोर्ट ने 14 मई को तलब किया

बता दें कि पाक पीएम शहबाज शरीफ को बुधवार को भी कोर्ट के सामने पेश होना था लेकिन वह पेश नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में उन्हें और हमजा शाहबाज समेत अन्य सभी संदिग्धों को 14 मई को तलब किया है। कोर्ट ने कहा है कि वह अगली सुनवाई पर दोनों नेताओं पर आरोप तय करेंगे। गौरतलब है कि यह तब हुआ जब शहबाज शरीफ के वकील ने पहले अदालत से प्रधानमंत्री के कैबिनेट बैठक में व्यस्त होने का हवाला देते हुए सुनवाई में ना बात कही थी और इसके बाद अदालत ने सुनवाई 14 मई के लिए टाल दी थी।

1400 करोड़ की बेनामी संपत्ति का है मामला

शहबाज और उनके बेटे पर यह मामला 1400 करोड़ की बेनामी संपत्ति को लेकर चल रहा है। बता दें कि शहबाज और उनके बेटों हमजा और सुलेमान के खिलाफ यह मामला नवंबर 2020 से चल रहा है और इसमें एफआइए ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और एंटी मनी लान्ड्रिंग अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। शहबाज के एक बेटे सुलेमान अभी फरार है और उनके ब्रिटेन भागने का शक है। बता दें कि शहबाज परिवार पर 28 बेनामी खाते रखने का आरोप है, जिससे 14 अरब पाकिस्तानी रुपये (75 मिलियन अमरीकी डालर) की राशि का शोधन करने की बात कही गई है। एफआइए के आरोपों के अनुसार, राशि को इन खातों में रखा गया था।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: गुरु डेल स्टेन के अंदाज में उमरान मलिक ने मनाया विकेट का जश्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मिलक अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से इन दिनों खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार रात तो इस गेंदबाज ने कमाल ही कर दिया। अपने आईपीएल करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए इस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप