अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में फायरिंग: गैंगवार की आशंका, पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल मिले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबाला (हरियाणा) 01 मार्च 2025। अंबाला सिटी के कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर के गेट के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल मिले हैं। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। मामले को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; तलाशी अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 01 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह पुलिस व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी