थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है : आयुष्मान खुराना

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 

मुंबई 28 मई 2025। अभिनेता आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है, 2025 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दिवाली हमेशा से बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के लिए खास मानी जाती रही है, और अब आयुष्मान के लिए यह मौका एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। आयुष्मान कहते हैं,“मेरे लिए दिवाली एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का पर्व है। हर साल मेरी परंपरा होती है कि मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर दिवाली पर कोई फिल्म देखूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव होता है।”

वह आगे कहते हैं,“थामा के साथ पहली बार मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, और यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है। यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हँसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है। आयुष्मान ने बताया कि पूरी टीम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है:“मैं थामा के लिए अपना सब कुछ दे रहा हूं। मेरे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अमर कौशिक, डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार और पूरी टीम हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटे हैं ताकि यह फिल्म हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बने।”

थामा में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 2025 की सबसे ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन सकती है।

Leave a Reply

Next Post

आपातकालीन सेवाओं में जागरूकता बढ़ाने वाली फिल्म का अनावरण अपोलो ने किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नवी मुंबई 28 मई 2025। वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे के उपलक्ष्य में अपोलो हॉस्पिटल्स ने एक आकर्षक शॉर्ट फिल्म जारी की है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश देती है “जब इलाज आपके दरवाज़े पर ही शुरू हो जाता है, तो गाड़ी क्यों चलाएं?” इस अभियान के […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च