मराठी फिल्म “बारा वर्षे सहा महिने” का ट्रेलर व सॉन्ग लॉन्च

शेयर करे

विजय पाटकर, निर्माता जितेंद्र एस प्रजापति की उपस्थिति

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 11 जून 2024। इन दिनों मराठी में विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। एक अलग विषय पर फिल्म ‘बारा वर्षे सहा महिने” 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रजापति एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में बाल मजदूरों की दुनिया और दुर्भाग्य को दर्शाया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लांच अंधेरी के व्यंजन बैंक्वेट हॉल में हुआ। इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र प्रजापति हैं जबकि लेखक, गीतकार और निर्देशक आशीर्वाद तु. पिपरे हैं। फिल्म में विजय पाटकर, संजीवनी शर्मा, गणेश परदेशी, तन्वी गांजावाला, योगेश राजगुरु और बाल कलाकार हरि अभ्यंकर और बेबी क्रिटिना जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म के ट्रेलर और सॉन्ग लांच पर निर्माता निर्देशक और कलाकारो के साथ विजय पाटकर, दिलीप सेन, आदित्य गुप्ता, मुस्तफा हुसैन, हरीश जी (आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन) जैसी हस्तियां मौजुद थीं। फ़िल्म 14 जून को महाराष्ट्र भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

प्रोड्यूसर जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है जिसकी कहानी बहुत अच्छी है। फ़िल्म में एक सन्देश भी है जब दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखेंगे तो उस मैसेज के बारे में पता चलेगा। फ़िल्म के निर्देशक ने बताया कि इस मराठी फिल्म में काफी मधुर गाने भी हैं। सभी गाने सिचुएशनल हैं। एक बर्थडे सॉन्ग भी है इस पिक्चर में। बाल कामगार के सब्जेक्ट पर यह आंख खोलने वाला सिनेमा है। फ़िल्म को Iamplex आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'केएफसी' गर्मियों से राहत देने के लिए लाया है समर बेवरेजेस की नई रेंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 11 जून 2024। पूरे देश में बढ़ते तापमान के साथ, हर कोई यही जानना चाहता है कि इस तपती गर्मी से राहत कैसे पायी जाए? केएफसी इंडिया इसका समाधान लेकर आया है – चार अद्वितीय ताजगीभारे बेवरेज, जो न केवल ठंडक देते हैं, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की