‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा सदन, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 26 अगस्त 2025। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। सत्तापक्ष के विधायकों ने एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं विपक्षी भाजपा विधायकों ने पूर्व नेता सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मान देने की मांग उठाई। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा तेज हो गया। झामुमो विधायक प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की, जिसके बाद सदन में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे गूंजने लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने वेल में लगे पोस्टर तक फाड़ डाले। स्पीकर ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं रुका। अंततः स्पीकर को कार्यवाही केवल तीन मिनट चलने के बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Leave a Reply

Next Post

'उम्मीद है गणेश उत्सव में कोई खलल नहीं पड़ेगा', मराठा आरक्षण पर जरांगे के अल्टीमेटम पर CM फडणवीस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 अगस्त 2025। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई है कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे मुंबई में गणेश उत्सव के आयोजन में खलल डालने वाली कोई हरकत नहीं करेंगे। जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मंगलवार (26 अगस्त) तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज