एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से देर रात मिलने पहुंची Kiara Advani, मीडिया को देख उड़ गए होश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि कियारा आडवाणी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को डेट कर रही हैं। वहीं अब कियारा आडवाणी को देर रात सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। कियारा रात को सिद्धार्थ से मिलने उकने घर पहुंची थीं। ऐसे में मीडिया को कियारा आडवाणी काफी परेशान हो गईं। इस दौरान कियारा आडवाणी मास्क से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। 

खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने माता पिता की मुलाकात कियारा आडवाणी से करवा चुके हैं। कई बार इन दिनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। बीते दिनों रूमर्ड लवबर्ड्स एक साथ लंच पर पहुंचा था। इस दौरान कियारा ने सिद्धार्थ की फैमिली से मुलाकात की थी। 

वह बात अलग है कि मीडिया कई बार इन दोनों सितारों की चोरी पकड़ चुकी है। बीती रात भी कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलने उके घर पहुंची थीं। इस दौरान कैमरे में कियारा आडवाणी की तस्वीरें कैद हो गईं। वैसे मीडिया को सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर देखकर कियारा आडवाणी काफी परेशान हो गईं। 

नए साल के मौके पर ये कपल मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करने पहुंचा था। वर्कफ़्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी को आखिरी बार आदित्य सील की इंदू की जवानी में देखा गया था । इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में भूल भुलैया 2, कार्तिक आर्यन के अपोजिट और जुग जुग जीयो में अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन शामिल हैं ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो मसकली 2.0 में तारा सुतारिया के अपोजिट देखा गया था । उनकी अगली परियोजना मिशन मजनू है। कियारा और सिद्धार्थ को जल्द ही फिल्म ‘शेरशाह’ में देखा जाएगा । यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जो कारगिल युद्ध के हीरो हैं। कियारा फिल्म में लीडिंग लेडी का किरदार निभाती नजर आएंगी जबकि सिद्धार्थ वॉर हीरो का किरदार निभा रहे होंगे ।

Leave a Reply

Next Post

कॉमेडियन कपिल शर्मा बने दूसरी बार पापा, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) ने सोमवार(1 फरवरी) सुबह बेटे(Baby Boy) को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट(Tweet) कर ये गुड न्यूज़ अपने फ्रेंड्स […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की