नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने पूरी की अपनी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 7 अप्रैल 2021। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा ने निर्देशक कुशान नंदी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की पटकथा गालिब असद भोपाली ने लिखी है। इसकी कहानी एक ‘अजीब’ जोड़े के आसपास घूमती है और फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर लखनऊ और वाराणसी में हुई है। नंदी ने बताया कि गानों को छोड़कर टीम के सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग तय समय सीमा के अंदर और सुरक्षा एहतियातों के साथ पूरी कर ली।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बिना किसी ‘रूकावट’ के फिल्म की शूटिंग पूर हो गई। उन्होंने कहा कि एक निर्देशक के तौर पर उन पर सभी चीजों को सही तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी लेकिन बिना कलाकारों, टीम के सदस्यों और निर्माताओं के सहयोग से ऐसा संभव नहीं हो पाता।

नंदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर आनंदित होंगे। सिद्दीकी ने इस साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। यह फिल्म 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

मूवी माफिया के डर से अक्षय कुमार ने सीक्रेटली फोन कर थलाइवी के ट्रेलर की तारीफ की- कंगना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   स्वीटी गौर – बॉलीवुड एक्ट्रेस कगंना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बयानों के चलते छाई रहती हैं। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस कंगना एक बार फिर से अपने नए बयान को लेकर सुर्खियों में छाई हैं।  हाल ही में कंगना […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग