नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक शख्स को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 30 अक्टूबर 2024। बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प में तीन महिला समेत पांच की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 30 अक्टूबर 2024। ओडिशा के सुंदरगढ़ में घुमंतू गुटों के बीच झड़प में तीन महिलाएं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस झड़प में चार अन्य घायल भी हुए हैं। यह घटना मंगलवार देर रात करमाडीही गांव में घटी। दरअसल, झड़प एक व्यक्ति के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट