पत्रकार मुकेश हत्याकांड: हिरासत में लिए गए तीन लोग, शाम तक हत्या का हो सकता है खुलासा; पूछताछ जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 04 जनवरी 2025। जगदलपुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं, पत्रकार मुकेश की मौत के बाद बीजापुर में पत्रकारों में रोष देखने को मिला। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसका भाई रितेश समेत तीन लोग हिरासत में हैं। कुछ और लोगों को भी मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में रितेश चंद्राकर को दिल्ली और उसके बड़े भाई सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर सुरेश चंद्राकर का रिश्तेदार भी था।

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम बीजापुर मुख्यालय के चट्टानपारा स्थित सुरेश चंद्राकर के यार्ड से पत्रकार का शव बरामद हुआ था। हत्या के बाद सबूत मिपाने के लिए पत्रकार का शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने 1.20 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

वन मंत्री और बस्तर सांसद पहुंचे पत्रकार के घर, दी श्रद्धांजलि
बीजापुर के युवा पत्रकार की हत्या की खबर के फैलते ही पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार इस मामले से जुड़े आरोपियों को जहां फांसी की सजा देने की मांग पर अड़ गए हैं, वही घटना की जानकारी लगने के बाद वन मंत्री और बस्तर सांसद पत्रकार के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। 

युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया था। हत्या के विरोध में बीजापुर अस्पताल चौक पर दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम भी किया। 

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: 25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मियों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 04 जनवरी 2025। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान