महायुति में बढ़ी तकरार! एनसीपी के खिलाफ EC पहुंची भाजपा, पुणे में ‘अवैध’ होर्डिंग्स की शिकायत की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक पारा चरम पर है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भी तकरार देखने को मिल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जहां अजित पवार की पार्टी एनसीपी को घेर रही है तो अजित पवार भी काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। महायुति गठबंधन में आपसी झगड़े साफतौर से देखे जा सकते हैं। इस बीच अब भाजपा अपने सहयोगी दल एनसीपी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है।

एनसीपी और दूसरी पार्टियों के खिलाफ EC में शिकायत
महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव राजेश पांडे के मुताबिक पार्टी ने पुणे में नगर निकाय चुनावों से पहले अपने महायुति सहयोगी एनसीपी और दूसरी पार्टियों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स की शिकायत चुनाव आयोग से शिकायत की है।

भाजपा का बैनर-पोस्ट मुक्त बनाने का संकल्प
दरअसल, रविवार को एक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स-बैनर लगाने से बचने की सलाह दी थी। सीएम ने अपने बयान में कहा कि इससे शहर की सुंदरता खराब होती है। ऐसे में पुणे भाजपा ने सोमवार को शहर को बैनर-पोस्ट मुक्त बनाने का संकल्प लिया। राजेश पांडे ने कहा कि भाजपा ने शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को फ्लेक्स होर्डिंग्स न लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

भाजपा ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन
उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अन्य पार्टियों ने पूरे शहर में अनाधिकृत फ्लेक्स बैनर लगाए हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है।

फडणवीस ने साधा अजित पवार पर निशाना
इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की आलोचना करने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद उन्होंने ‘सौहार्दपूर्ण’ मुकाबले पर सहमति जताई थी। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और एनसीपी ने काफी पहले ही यह तय कर लिया था कि वे पुणे और पिंपरी-चिंचवड के नगर निगम चुनावों में सहयोगी के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि दोनों ही इस क्षेत्र में मजबूत पार्टियां हैं।

Leave a Reply

Next Post

संसद में दिखेंगे AI के नए प्रयोग, ओम बिरला बोले- अब 22 भाषाओं में देख सकेंगे सदन की कार्यवाही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। नए साल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल से संसद की कार्यवाही का चरित्र बदल जाएगा। बिरला के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये संसद की कार्यवाही के प्रसारण से लेकर सांसदों की सुविधा तक नए प्रयोगों ने बड़े परिवर्तन की […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान