बंगलूरू हादसे में मृतकों का आंकड़ा पांच हुआ, डिप्टी सीएम बोले- अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बंगलूरू 23 अक्टूबर 2024। बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हुए हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनके बचाव के लिए बचाव टीमें लगी हुई हैं। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं और 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब बंगलूरू के पूर्वी इलाके में स्थित होरामावु अगारा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे के वक्त मलबे में 20 लोग फंसे हुए थे। 

अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश
बुधवार की सुबह भी राहत और बचाव कार्य जारी है। डॉग स्वॉड की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों में से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मंगलवार रात को ही हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। शिवकुमार ने कहा कि मैंने बंगलूरू में बिना इजाजत अवैध इमारतों के निर्माण पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निर्माणाधीन इमारतों की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। 

कर्नाटक में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
गौरतलब है कि इन दिनों कर्नाटक में भारी बारिश का दौर चल रहा है। बंगलूरू शहर में भी भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। जलभराव के चलते कई सड़कों पर आवाजाही बंद है। इमारत के ढहने के पीछे भी बारिश को वजह माना जा रहा है। एयरपोर्ट्स पर जलभराव के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में मंगलवार सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई इलाकों में आज भी बारिश का अनुमान जताया है। 

Leave a Reply

Next Post

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने नामांकन का पर्चा भरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वायनाड 23 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान उसके साथ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद वह एक रोड-शो करेंगी। इस रोड-शो के लिए शहर में तैयारियां […]

You May Like

वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित