नई शिक्षा नीति पर 7 सितंबर को गवर्नर कॉन्फ्रेंस ,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

शिक्षा मंत्रालय ने किया है इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन में भूमिका पर होगी चर्चा, राज्यों के शिक्षा मंत्री, यूनिवर्सिटी के वीसी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2020। सरकार ने हाल ही में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। अब शिक्षा मंत्रालय ने ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका को लेकर गवर्नर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।  7 सितंबर को गवर्नर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होगी। 

गवर्नर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।  इस कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, राज्यों के विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 

जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी कर दी गई है। पीएमओ ने 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति को बड़े बदलाव के साथ स्कूल और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने में मददगार बताया है। पीएमओ की ओर से कहा गया है कि यह एक भारत केंद्रित शिक्षा प्रणाली को लागू करते हुए न्यायसंगत और जीवंत ज्ञान से लैस समाज का निर्माण करने की दिशा में प्रयास है। 

गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के साथ नई शिक्षा नीति में किए गए बदलाव को लेकर कॉन्क्लेव आयोजित किया था। पीएम मोदी ने कॉन्क्लेव को भी संबोधित किया था । 

Leave a Reply

Next Post

एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे, औषधीय गुण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आपने एलोवेरा का बहुत नाम सुना होगा, और यह भी सुना होगा कि एलोवेरा को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा के औषधीय गुण क्या-क्या हैं। क्‍या आपको पता है कि किस-किस रोग में एलोवेरा के इस्तेमाल से […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर