आपदा से हिमाचल काे हुए नुक्सान का जायजा लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी, हवाई सर्वेक्षण के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांगड़ा 09 सितंबर 2025 । हिमाचल प्रदेश में विनाशकारी आपदा से हुए भारी नुक्सान का जायजा लेने और प्रदेशवासियों को सांत्वना देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार काे कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहाेत्री और राज्य के अन्य वरिष्ठ मंत्री तथा अधिकारी मौजूद थे। स्वागत की औपचारिकताओं के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू से आपदा की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और नुक्सान की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री हैलीकॉप्टर के माध्यम से उन क्षेत्राें का सर्वेक्षण कर रहे हैं जहां भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में नुकसान के आकलन, राहत कार्यों में तेजी लाने और दीर्घकालिक पुनर्निर्माण के लिए एक व्यापक रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि जमीनी हकीकत का आकलन करने के बाद प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए एक विशेष वित्तीय राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही केंद्र से इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और 10,000 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की मांग कर चुके हैं।

गौरतलब है कि इस साल मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन और आकस्मिक बाढ़ की घटनाओं ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। इस त्रासदी में सैंकड़ों लोगों की जानें गई हैं, जबकि हजारों करोड़ रुपए की सार्वजनिक और निजी संपत्ति नष्ट हो गई है। सड़कें, पुल, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को भारी क्षति पहुंची है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से आपदा प्रभावित लोगों में एक नई उम्मीद जगी है कि अब राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी और केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग से देवभूमि जल्द ही इस संकट से उबर सकेगी।

 

Leave a Reply

Next Post

बड़ी खबर : वित्त मंत्री को लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे से जमकर पीटा

शेयर करेनई दिल्ली 09 सितंबर 2025 । नेपाल में राजनीतिक और सामाजिक तनाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सरेआम सड़क पर घेर लिया और उन पर बेरहमी से लात-घूसे बरसाए। इस हिंसक घटना ने देश में विरोध प्रदर्शन […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई