बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण; पीएम समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 07 मई 2026। पश्चिम बंगाल में शनिवार को बिग्रेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे सीएम समेत 30 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल गठन में आदिवासी व दलित प्रतिनिधित्व का खास ख्याल रखा जाएगा। पार्टी मंत्रिमंडल में एक तिहाई प्रतिनिधित्व महिलाओं को देना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक लगातार दो चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने, फायरब्रांड नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का लाभ शुभेंदु को मिला है।

नबान्न से राइटर्स बिल्डिंग में शिफ्ट होगा सचिवालय
बंगाल की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है। राज्य सचिवालय को हावड़ा स्थित नबान्न से हटाकर कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे राजनीतिक और प्रतीकात्मक निर्णय के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पहले भी संकेत दिए थे कि सरकार बनने पर सचिवालय को राइटर्स बिल्डिंग से ही संचालित किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अंतिम प्रशासनिक व्यवस्था नए मुख्यमंत्री के स्तर पर तय की जाएगी। शुरू में 8 से 10 विभागों को स्थानांतरित किया जा सकता है। बंगाल का सचिवालय अभी नबान्न से संचालित हो रहा था, जिसे वर्ष 2013 में तत्कालीन सरकार ने स्थानांतरित किया था। अब राज्य का प्रशासनिक केंद्र ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में फिर लौटने जा रहा है। 

असम में 12 को शपथ ग्रहण संभव
असम में भी नई सरकार की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को इस्तीफा सौंप दिया। शपथ ग्रहण 12 मई को हो सकता है। समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। सरमा के नाम की औपचारिक घोषणा विधायक दल की बैठक में की होगी।

केरलम: मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार
केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वेणुगोपाल व चेन्नीथला ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 मई 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत