छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री साय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 28 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है। छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर हम सब अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को और बढ़ाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें, ताकि हमारी भाषा की मिठास और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक अक्षुण्ण बनी रहे।

Leave a Reply

Next Post

नशा तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

शेयर करेएक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 28 नवंबर 2026। रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन […]

You May Like

नशा तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री साय....|....संसद का विशेष सत्र मातृशक्ति के सशक्तीकरण एवं लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का ऐतिहासिक और स्वर्णिम अवसर : भाजपा....|....भावभीनी बिदाई के साथ बी.एड. के प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य सम्पन्न हुआ....|....पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता....|....बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार....|....हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत....|....प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान