यादव महासम्मेलन 22 फरवरी 2026

admin
शेयर करे

यादव महासम्मेल 21 जोड़े का आदेश सामुहिक विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066-रायपुर महानगर इकाई कार्यसमिति की बैठक के प्रस्ताव क्रंमाक 1 द्वारा पारित निर्णय के अनुसार एक दिवस प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन 21 जोड़े का, सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, एवं सास्कृतिक कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 दिन रविवार सुबह 11:00 बजे से यादव सामाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में आयोजित की गई है। जिसके मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जगनीक यादव, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनैतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव, प्रदेश मंत्री शत्रुधन यादव रायपुर कार्यकारिणीय अध्यक्ष प्रीतम यादव, के सानिध्य में सम्पन्न होगा। शहर अध्यक्ष सुन्दरलाल यादव कार्यक्रम संचालन करेंगे।
यादव समाज रायपुर महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। समाज को अधिक मजबूत, सशक्त शक्तिशाली, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनैतिक स्तर पर एक सूत्रों में पिरोने में अमूल्य योगदान देने जगनीक यादव ने स्वजाति बंधुओं को जोड़ा। आगे बताया प्रधान कार्यालय में छात्रावास मंगल भवन एवं सुसज्जित सामाजिक सभागृह का निर्माण कर स्वजाति बंधुओं को समर्पित है। जो हमारे लिये बहुत ही खुशी की बात है। यादव समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा अध्ययन में सहयोग मिलेगा। सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, शत्रुघन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परदेशी यादव, बैसाखू राम यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, रामस्वरूप यादव, घुरुऊराम यादव, संजय यादव, सुखराम यादव, पंचराम यादव, सुरेंद्र यादव, शशिकांत यादव मीडिया प्रभारी, आदि यादव बंधुओं द्वारा दौरा कर प्रचार प्रसार कर रहे है। इस मौके पर प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्यों संपूर्ण जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समस्त झेरिया यादव समाज के आजीवन सदस्य तथा रायपुर शहर 70 वार्ड ग्रामीण के 40 वार्ड के 15 से 20 हजार यादव बन्धु महिला पुरुष अपनी उपस्थिति देंगे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति सुन्दरलाल यादव शहर जिलाध्यक्ष ने दी ।

Leave a Reply

Next Post

पूरे प्रदेश में किसानों, आदिवासियों की जमीनों को छीनने का षड़यंत्र चल रहा

शेयर करेहसदेव, तमनार, अमोरा, बैलाडीला, कांकेर, बीजापुर, खैरागढ़, मैनपाट के किसान अपनी जमीन औऱ घर बचाने संघर्ष कर रहे भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए किसानों गरीबों के हजारों एकड़ खेती जमीन और घर को छीन रही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 नवम्बर 2025। भाजपा सरकार पर पूंजीपतियो के लिए प्रदेश […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग