उर्वशी रौतेला का जय शाह को दिल छू लेने वाला बर्थडे मैसेज

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 सितंबर 2025। भारत की सबसे कम उम्र की ग्लोबल सुपरस्टार और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शुभकामनाएँ साझा करते हुए जय शाह के उज्ज्वल भविष्य और लगातार सफलता की कामना की। अपनी ग्लैमरस छवि और सौम्य व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली उर्वशी का यह पोस्ट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। जय शाह, जिन्होंने क्रिकेट प्रशासन में नई सोच और नेतृत्व के साथ भारत की भूमिका को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है, आज खेल जगत के सबसे प्रभावशाली नामों में गिने जाते हैं।

वहीं, उर्वशी रौतेला लगातार बॉलीवुड फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज़ और इंटरनेशनल शोज़ के ज़रिए अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। भारत का प्रतिनिधित्व ब्यूटी पेजेंट्स में करने से लेकर परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने एक बहुआयामी शख्सियत के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जय शाह को बर्थडे विश करते हुए उर्वशी ने यह भी दर्शाया कि वे सिर्फ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड तक सीमित नहीं, बल्कि देश के नेताओं और प्रेरक व्यक्तित्वों को भी सम्मान देती हैं। उनके पोस्ट पर फैन्स ने जमकर प्यार बरसाया और उनकी सादगी की तारीफ की। ग्लैमर और संवेदनशीलता का यह संतुलन ही उर्वशी रौतेला को आज करोड़ों प्रशंसकों की पसंदीदा बनाता है।

Leave a Reply

Next Post

ब्लैक साड़ी में निकिता रावल का बीच लुक छाया

शेयर करेसनसेट के बीच निकिता का सिनेमाई अंदाज़ ग्लैमर और इनोवेशन की मिसाल बनीं निकिता रावल (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 सितंबर 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन निकिता रावल एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वह हमेशा ग्लैमर और नए ट्रेंड्स को मिलाने के लिए जानी जाती हैं, […]

You May Like

मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना