‘वंदेमातरम 150’: सोशल मीडिया पर हर भाषा में चलेगा ये अभियान, 1936 में हॉकी टीम ने गाया था सामूहिक वंदे मातरम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 नवंबर 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित उत्सव को संबोधित किया। शाह ने कहा ‘VandeMataram150’ नाम से सोशल मीडिया पर हर भाषा में एक अभियान चलेगा। इसमें सभी क्षेत्रीय भाषाओं में वंदे मातरम लिखकर राष्ट्रीय़ एकता को सुदृढ़ करने का प्रय़ास किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी संकल्प पत्र का सामूहिक पाठ भी किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज का दिन भारतीय चेतना की जागृति का दिन है, क्योंकि 150 वर्ष पहले आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने वंदे मातरम गीत लिखा था। बंकिमचंद्र ने इस गीत की रचना कर राष्ट्रीय चेतना का एक महामंत्र देश को देने का काम किया, जो आगे चलकर भारत की आज़ादी का उद्घोष और सूत्र बना। आज़ादी के बाद यह गीत देश को जोड़ने का कारण भी बना। शाह ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने महान भारत के लिए जो स्वप्न देखे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 11 साल में उन स्वप्नों को पूरा करने के लिए देश के सामूहिक प्रयास से कई काम हुए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि आज वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ ही एक साल तक भारत की चेतना की पुनर्जागृति का चरणबद्ध प्रयास शुरु हुआ है। हमारा जीवन वंदे मातरम के मंत्र और उसमें निहित भाव के अनुरूप हो इसके लिए पूरे राष्ट्र में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान फिजिकल के साथ-साथ डिजिटल स्वरूप में भी चलेगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। साथ ही कई राजनीतिक दलों, स्वंयसेवी संगठनों और देश की चेतना की पुनर्जागृति के महोत्सव में हिस्सा लेने वाले लोगों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम एक प्रकार से आनंद मठ नवलकथा का एक हिस्सा है, जो बाद में आज़ादी के आंदोलन का उद्घोष बना। 1936 में बर्लिन ओलंपिक में हॉकी फाइनल से पहले हमारी हॉकी टीम ने सामूहिक वंदे मातरम गाया तब ही यह निश्चित हो गया कि जब भी हमारा देश आजाद होगा, उस वक्त यह गीत एक राजनीतिक सूत्र की जगह पूरे देश को एक रखने औऱ देशभक्ति को हमेशा जगाए रखने का प्रेरणा स्रोत बनेगा। शाह ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को सरदार पटेल के आग्रह पर पंडित ओंकारनाथ ठाकुर ने पूरा वंदे मातरम गाकर आजाद भारत के हृदय के पहले स्पंदन को झंकृत करने का काम किया था। 

24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक में बाबू राजेन्द्र प्रसाद ने वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार कर देश के लिए वंदे मातरम को सम्मान के साथ स्वीकार करनी का रास्ता प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि वहीं से वंदे मातरम हम सबके लिए एक राष्ट्र चेतना का गान बना है और आज इसके 150वें वर्ष का पर्व है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम जब लिखा गया हमें उस कालखंड को भी समझना होगा। 1875 में मुगलों की लंबी गुलामी के बाद अंग्रेज़ों के शासन का कालखंड बना। उस वक्त प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी विफल हो चुका था। 

पूरे देश के मन में आशंका थी कि क्या हमारी राष्ट्रीय चेतना दोबारा जागृत होगी। उस वक्त बंकिम बाबू ने राष्ट्रीय चेतना का यह महागान गाया, जो हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पहला उद्घोष बना। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम से यह स्पष्ट होता है कि भारत कोई ज़मीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक विचार और संस्कृति है जो सब भारतीयों को बांधकर और जोड़कर रखती है। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर बल दिया है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना की चेतना वंदे मातरम गीत से ही मिली होगी। 

उन्होंने कहा कि आज़ादी के हमारे कई दीवाने वंदे मातरम बोलते हुए हँसते-हँसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आज उन सभी महान आत्माओं की इच्छा और कल्पना का भारत बनाने का समय आ गया है। शाह ने कहा कि आज से 2047 तक का समय वंदे मातरम गीत से प्रेरणा लेकर महान भारत की रचना का समय है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली में वंदे मातरम के सामूहिक गान में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर हम सबने यह निश्चित किया है कि वंदे मातरम की 150वीं जयंती के दिन हम स्वदेशी के लिए भी समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की रचना स्वदेशी के बिना संभव ही नहीं है। 

शाह ने आह्वान किया कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती पर देशवासी स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लें। गृह मंत्री ने कहा कि हम सब यह संकल्प लेकर 2047 तक भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया में शामिल हों और आज एक बार फिर भारत माता को अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में वर्धमान समूह का 2025 में सातवां मील का पत्थर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई 08 नवंबर 2025। रियल एस्टेट जगत में भरोसेमंद नाम वर्धमान समूह ने घाटकोपर (पूर्व) में अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘वर्धमान पैलेस’ का भूमि पूजन किया। यह वर्ष 2025 का समूह का सातवां भूमि पूजन है, जो इसके निरंतर विस्तार और गुणवत्ता के प्रति […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप