समुद्र में केबल कटते ही धीमी हो गई इंटरनेट की तेज रफ्तार, भारत समेत कई एशियाई देशों पर असर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितंबर 2025 । लाल सागर के नीचे बिछी अंडरसी इंटरनेट केबल के डैमेज होने से एशिया के कई देशों में इंटरनेट सर्विस स्लो हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का असर भारत समेत पड़ोसी देशों तक देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि समुद्र के नीचे मौजूद यह सबमरीन केबल ग्लोबल कनेक्टिविटी का अहम हिस्सा है। इसी केबल के डैमेज होने के बाद कई इलाकों में इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो गई है और यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। इंटरनेट मॉनिटरिंग एजेंसी NetBlocks ने भी इस स्थिति की पुष्टि की है।

इजरायल पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा?
PTI की रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि यमन के हूती विद्रोही इन केबल्स को निशाना बना सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह कदम इजरायल पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। बता दें कि हूती विद्रोही पहले भी इस तरह के अटैक्स से इनकार कर चुके हैं।

बढ़ सकती है इंटरनेट लेटेंसी
इतना ही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस बात की जानकारी दी है कि रेड सी एरिया में अंडरसी केबल्स डैमेज होने से इंटरनेट लेटेंसी बढ़ सकती है, यानी डेटा ट्रांसफर की स्पीड स्लो हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने क्लियर किया कि जो केबल्स मिडिल ईस्ट के रास्ते से नहीं जाती वो इस समस्या से एफ्फेक्टेड नहीं होंगी।

क्या होती है अंडरसी केबल?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अंडरसी केबल्स समुद्र के अंदर बिछाई गई फाइबर-ऑप्टिक केबल्स होती हैं, जिनके जरिए इंटरनेट, टेलीफोन कॉल और डेटा ट्रांसफर होता है। इन केबल्स के जरिए ही लाइट सिग्नल से डेटा बहुत स्पीड से ट्रांसफर होता है। इन्हीं केबल्स को पूरी दुनिया को जोड़ने वाली इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ कहा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी में चाकू लेकर उत्पात मचाने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की गाज: 28 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   राजनांदगांव 08 सितंबर 2025 । बीती रात शहर में गणेश विसर्जन की भव्य झांकी निकाली गई। इस धार्मिक माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों ने झांकी के दौरान हंगामा और हुड़दंग मचाया। वहीं, दो युवक चाकू लेकर झांकी में घूमते पाए गए, जिन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण