राज्यपाल हरिचंदन ने शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मार्च 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एस. के. तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित आई.पी. मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी,  डॉ. सुरेंद्र शुक्ल, एल.एन. तिवारी, अंजनी कुमार शुक्ल, डी.सी. पाण्डेय, अनुराग दीवान एवं नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी है, एवं कलेक्टर बालोद एवं कमिश्नर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आदि पदों पर कार्यरत रहेंगे। आलोक चंद्रवंशी पूर्व जोन कमिश्नर रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी 6 आरोपी दोषमुक्त, 4 साल पहले हुआ था किडनैप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी 6 आरोपी को हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है. उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी प्रदीप, शिशिर, मुन्ना, तूफान, डॉ. आफताब आलम समेत अनिल चौधरी दोषमुक्त कर दिया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण