गावस्कर ने शास्त्री के साथ की पांड्या की तुलना, रवि बोले- लोग कुछ भी बोल सकते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 सितंबर 2022। आईपीएल 2022 में शानदाव वापसी करने के बाद हार्दिक पांड्या शानदार लय में हैं और अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक जिस भी चीज को हाथ लगा रहे हैं, वह सोना बन रही है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में देश के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंद और दोनों के साथ देश को मैच जिताए हैं। कुछ मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दोहरी मार करते हुए अकेले दम पर मैच जिताए हैं। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी हार्दिका हालिया फॉर्म से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने एक निजी मीडिया हाउस के साथ बातचीत में कहा कि हार्दिक भारत के विश्व कप जीतने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक की तुलना रवि शास्त्री से कर दी। गावस्कर ने कहा कि हार्दिक इस टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं, जैसा रवि शास्त्री ने 1985 विश्व कप में किया था। 

रवि शास्त्री ने 1985 विश्व कप में पांच मैचों में तीन अर्धशतक लगाए थे। उनके बल्ले से कुल 182 रन निकले थे। इसके साथ ही उन्होंने आठ विकेट भी लिए थे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले सुनील गावस्कर ने कहा “हां, मुझे लगता है कि हार्दिक वही कर सकते हैं, जो रवि शास्त्री ने 1985 में किया था, जहां रवि ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। कुछ अच्छे कैच भी पकड़े थे। हार्दिक पांड्या ऐसा करने में सक्षम हैं। गावस्कर के इस बयान पर शास्त्री ने कहा “मैं पहले ही ट्वीट कर चुका हूं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुका हूं कि वह खेल के इस प्रारूप में नंबर एक ऑलराउंडर है। आपको और क्या चाहिए? मैंने इसे दो हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था। इसमें जोड़ने या घटाने के लिए और क्या है? XYZ, वे जो चाहें कह सकते हैं… हर कोई अपनी राय रखने का हकदार है। मेरा विचार स्पष्ट है, जो मैंने कुछ हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था।”

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में हुआ भूस्खलन, 13 लोगों की हुई मौत; 10 लोग लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काठमांडू (नेपाल) 17 सितंबर 2022। नेपाल के अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हो गए। उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने कहा, भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम नेपाल […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही