कंगना रनौत पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा बोले – संसद में रहने के लायक नहीं…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी को लेकर लागातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना को आड़े हाथ लिया है और किसानों के विरोध में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना रानौत एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह केवल अपने बारे में सोचती है। कंगना को महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े। महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसे संबोधित करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

बता दें हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि अगर भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहता, तो देश में “बांग्लादेश जैसी स्थिति” बन सकती थी। लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ। किसानों के आंदोलन के दौरान “लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे”। उन्होंने इस आंदोलन को “साजिश” बताया और चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने आलोचना की है।

Leave a Reply

Next Post

चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर जीतन राम मांझी बोले- उनके आने से एनडीए गठबंधन होगा मजबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 31 अगस्त 2024। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा ज्वॉइन करने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम स्वागत करते हैं। पहले भी स्वागत किया था चंपई सोरेन आएंगे तो एनडीए का गठबंधन मजबूत होगा। वहीं ममता बनर्जी के बयान पर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन