बड़ी खबर: सुबह-सुबह आया जबरदस्त भूकंप: 7.4 तीव्रता से थर-थर कांपे इलाके, दहशत में लोग, सुनामी का अलर्ट जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 सितंबर 2025। रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शुक्रवार सुबह एक बेहद शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अलग-अलग संस्थानों ने भूकंप की तीव्रता और गहराई को लेकर कुछ भिन्न आंकड़े जारी किए हैं, लेकिन सभी एजेंसियों ने इस झटके को गंभीर और गहरा बताया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसे और अधिक शक्तिशाली बताते हुए 7.4 तीव्रता और 39.5 किलोमीटर गहराई वाला बताया।

सुनामी का खतरा मंडराया
भूकंप के तुरंत बाद पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने अलर्ट जारी करते हुए संभावित सुनामी की चेतावनी दी है। हालांकि यह चेतावनी फिलहाल स्थानीय समुद्री क्षेत्रों तक सीमित मानी जा रही है। जापान की मौसम एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जापान के तटीय इलाकों पर इसका कोई तात्कालिक खतरा नहीं है।

चीन ने भी की पुष्टि
चीन के सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी भूकंप की पुष्टि करते हुए कहा कि यह झटका बीजिंग समयानुसार सुबह 10:37 बजे महसूस किया गया और इसकी तीव्रता 7.4 थी, जबकि गहराई 15 किलोमीटर बताई गई है। केंद्र के मुताबिक, क्षेत्रीय स्तर पर सुनामी का खतरा बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Next Post

 संजू राठौड़ का गाना “सुंदरी” बना सेंसेशन,  “गुलाबी साड़ी” के बाद अब “सुंदरी” से छाए संजू राठौड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। मुंबई में आयोजित यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रात साबित हुई। इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बना युवा स्टार संजू राठौड़ का नया ट्रैक “सुंदरी”, जिसका धमाकेदार लाइव लॉन्च किया गया। हजारों दर्शकों के सामने पहले […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण