सोनू सूद को स्‍पाइसजेट का खास सम्मान, पूरे प्लेन पर छाप दी एक्टर सी बड़ी सी तस्वीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज से उनके घरों तक मुफ्त में पहुंचाया।  उसके बाद तमाम लोगों के रहने-खाने का इंतजाम किया, ट्विटर (Twitter) पर अब तक लोगों की एक ट्वीट पर मदद की,जिसके बाद से उन्‍हें दुनियाभर से तारीफ और आशीर्वाद मिल रहा है। सोनू सूद के इस नेक काम की चर्चा ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। उन्हें गरीब- बेहाल लोगों की मदद के लिए तमाम तरह के सम्मान भी मिल चुके हैं।

वही अब हाल ही मेें सोनू सूद को एक देसी हवाई कंपनी ने भी उनके नेक कामों के लिए उन्हें अनोखे ढंग से सम्मानित किया है।दरअसल घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने सोनू सूद के काम के लिए उन्हें सेल्यूट करते हुए अपनी कंपनी के स्पाइजेट बोइंग 737 (spicejet Boeing 737) पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर के साथ सोनू के लिए एक खास पंक्ति भी लिख गई है । लिखा है कि, ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद।’ 

वही सोनू सूद अपनी इस नई ‘उड़ान’ को लेकर काफी खुश है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होनें इस बारे में बात करते हुए कहा कि,”ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इससे मुझे याद आया कि जब मैं पहली दफा मुम्बई आया था तो मैं एक अनारक्षित टिकट के जरिए यहां पहुंचा था। अब जब स्पाइस जेट ने मुझे ये सम्मान दिया है तो मैं बेहद भावुक हो रहा हूं और साथ ही मुझे बेहद गर्व का एहसास भी हो रहा हूं। मैं अपनी इस खुशी को लफ्जों में बयां नहीं कर सकता हूं। ‘

सोनू सूद आगे कहते हैं, ” ये कामयाबी मुझे बहुत सारे लोगों की दुआओं की बदौलत ही मिली हैं, खासकर उन लोगों की जिन्हें मैं लॉकडाउन के दौरान मिला। उन सबकी दुआओं के कारण मैं ये सब हासिल कर पाया हूं। वो कहते हैं न कि आसमां छूने आये थे और आसमान छू रहे हैं।”

गौरतलब है कि सोनू सूद ने महामारी के दौरान न सिर्फ देश भर में फंसे लाखों गरीब लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी बल्कि उज्बेकिस्तान, रूस, अल्माति, किर्गिस्तान जैसे दुनिया भर की तमाम जगहों पर फंसे भारतीय छात्रों को भी देश में लौटने में मदद की थी। इसी के‌ साथ सोनू ने महामारी के दौरान कार्यरत तमाम डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी सहायता पहुंचाई थी।

Leave a Reply

Next Post

लैक्मे फैशन वीक 2021: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन ने लूटी महफिल, लगाए चार चांद, देखें फोटोज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           फैशन की दुन‍िया का सबसे पॉपुलर शो लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो चुका है. शन‍िवार को कई सितारे इस चमचमाती रात का हिस्सा बने. इस इवेंट में फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शंस पेश किए. मनीष मल्होत्रा के डिजाइंस में कार्त‍िक आर्यन और […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी