भारत को आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी: सिद्धरमैया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 17 मई 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को आतंकवादियों का सफाया करने और यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी कि पाकिस्तान भविष्य में उनका समर्थन नहीं करे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार दिए गए बयानों पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘संघर्ष विराम’ कराने में मदद की। सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर (पहलगाम) में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। पाकिस्तान ही वह देश है जो आतंकवादियों की मदद और उन्हें पनाह दे रहा है। मेरे हिसाब से हमें एक मौका मिला और इसका इस्तेमाल करते हुए हमें आतंकवादियों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी और यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि पाकिस्तान फिर से आतंकवादियों की मदद और सहयोग नहीं करे। आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाना चाहिए था। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमति बनी थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कुछ मंत्रियों और विधायकों द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने अपनी राय व्यक्त की है जैसा कि कुछ भाजपा नेताओं और विधायकों ने भी किया है। सेना के अधिकारियों ने वही कहा है जो उन्हें कहना था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने बात की है।” ‘युद्ध की कोई जरूरत नहीं’ वाले अपने पूर्व के बयान पर सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने कभी भी सीधे-सीधे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का विरोध नहीं किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने इस रुख पर कायम हैं कि ‘‘देश, इसकी जनता और इसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर ही युद्ध किया जाना चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

इंडिया कप सीजन 3: प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लाखों लोगों को लुभाने के लिए तैयार

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 मई 2025। इंडिया कप सीजन 3 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है, यह प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट लीग जमीनी स्तर के खेल मनोरंजन में मील का पत्थर स्थापित करने का वादा करती है। 27 अगस्त, 2025 को शुरू होने वाली […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़