कलेक्टर ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 फरवरी 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय परिसर से सरस मेला के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन नगर निगम के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण इलाकों में सरस मेला के संबंध में आमजनता में प्रचार-प्रसार करेंगे। यह मेला बिलासपुर के व्यापार विहार मैदान में 13 फरवरी से 23 फरवरी तक लगेगा। इस मेले में छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवम् विक्रय किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इस राष्ट्रीय स्तर के मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, समाजसेवी कुंज बिहारी सोनथलिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक ने अभिनेत्री जयश्री सोनी को लीड रोल में कास्ट किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 फरवरी 2023। प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री जयश्री सोनी “प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार” नामक एक कॉमेडी शो के साथ टेलीविजन उद्योग में धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहां वह मुख्य भूमिका निभाती हैं। जानी-मानी अभिनेत्री जयश्री सोनी चार साल के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला