पुलिस स्मृति दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, मुंबई में सीएम शिंदे के किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के लिए पुलिसकर्मियों की तरफ से दिए गए सभी बलिदानों के लिए उनके प्रति कृतज्ञता जताते कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो भारत को सुरक्षित रखने के लिए उनके और उनके परिवारों की तरफ से किए गए असीम बलिदानों का सम्मान करता है।

‘सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन’
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज मुझे यहां अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला है। यही जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। -50 से +50 डिग्री तापमान में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, उन्होंने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके परिजनों को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, पुलिस स्मृति दिवस पर, मैं अपने कर्तव्य के दौरान अपने सर्वोच्च बलिदान से अमर हुए हमारे शहीदों को नमन करता हूं।

1959 में चीनी सैनिकों ने किया था हमला
बता दें कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों की तरफ से किए गए हमले के दौरान दस पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। तब से, हर साल 21 अक्टूबर को इन शहीदों और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अन्य सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

अब तक 36,468 पुलिसकर्मियों ने दी शहादत
इस मौके पर दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका ने कहा, आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हम सभी उन बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं जिन्होंने पिछले साल देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 21 अक्टूबर 1959 को 10 बहादुर सीआरपीएफ जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उस दिन से हम हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। पिछले साल 216 पुलिसकर्मियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आजादी के बाद से अब तक 36,468 पुलिसकर्मियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे ने किया नमन
वहीं मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

लखनऊ में सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- देश में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध पुलिस बलों का समर्पण और साहस सराहनीय है। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जय हिंद!

Leave a Reply

Next Post

सिम्स अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी उपलब्धी, टेढ़े पैर वाले तीन सौ बच्चों का किया सफल ऑपरेशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 21 अक्टूबर 2024। बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान