मध्यप्रदेश हर जिले में कोविड कमांड सेंटर बनाने की तैयारी, सातों दिन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर, होम आइसोलेशन मरीजों पर रखी जाएगी नजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

24 घंटे एंबुलेंस भी रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को घर से अस्पताल तक तत्काल पहुंचाया जा सके

हर दिन दो बार होम आइसोलेटेड मरीजों को वीडियो कॉल किया जाएगा, पूरी जानकारी पोटर्ल पर अपडेट होगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 04 सितम्बर 2020। प्रदेश में महामारी कोरोना का खतरा जहा व्याप्त है वहीं दूसरी तरफ बढ़ते संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण किया जा रहा है, इस बीच ही सरकार द्वारा कोविड मरीजों की निगरानी के लिए हर जिले में कोविड कमांड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसकी घोषणा बीते दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी। जिसे लेकर बीते देर रात को निर्देश जारी किए गए हैं।

समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने कही थी बात

इस संबंध में, प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले और स्थिति की समीक्षा बैठक में बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर जिले में कमांड कंट्रोल रूम बनाए जाने की जानकारी दी। जिसमें कहा गया है कि, दिन में कम-से-कम दो बार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। वहीं निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि, अधिकारी देखें कि वहां प्रोटोकॉल का पालन हो और वे मनमानी फीस न वसूले इसके साथ ही सभी सभी संसाधन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

वीडियो कॉल के माध्यम से जानकारी होगी अपडेट

इस संबंध में, बताया गया कि, प्रदेश के हर जिले में बनाए जा रहे कमांड सेंटर में चिकित्सक अधिकारियों और आयुष चिकित्सा अधिकारियों की 24 घंटे सातों दिन ड्यूटी रहेगी। जिसमें डॉक्टर तीन शिफ्ट में काम करेंगे। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों पर नजर रखेंगे। दिन में दो बार मरीजों को वीडियो कॉल कर उनकी जानकारी सार्थक पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। साथ ही 24 घंटे एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ,बाढ़ से बर्बाद हुई फसल हाथों में ली, किसानों की व्यथा सुनी मुआवजे का आश्वासन दिया

शेयर करेसीएम शिवराज रायसेन जिले के पांच गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 04 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के पांच गांवों में पहुंचकर बाढ़ और बारिश से बर्बाद हुई फसल का खेतों में पैदल पहुंचकर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग