मध्य प्रदेश रुझान : 29 की 29 सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप की ओर, इंदौर में नया इतिहास रचने की ओर नोटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 04 जून 2024। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिलों में सुबह 8 बजे से गिनती जारी है। अब तक सामने आए रझानों में प्रदेश की 29 में से 29 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 15 वें राउंड की काउटिंग में इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को कुल वोट 524320 मिले हैं, बीएसपी के संजय सोलंकी को 22446 और नोटा को 83290 मत मिले हैं। इंदौर में नोटा का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 85+ के लोग 35 हजार 211 है जिन्होंने होम वोटिंग की है। 12 हजार 816 विकलांगों ने होम वोटिंग की है। 1432 लोगों ने घर से वोट दिया है। 37573 सर्विस वोटर्स है। 3883 कुल टेबल लगाई है जिसमें से पोस्टल बैलेट के लिए 242 टेबल लगाई गई है। सबसे ज्यादा 24 राउंड पवई विधानसभा में होंगे। सबसे कम दतिया में 12 राउंड में काउंटिंग होगी। सबसे अधिक पोस्टल बैलेट भिंड में 8349 है। सबसे कम पोस्टल बैलेट दमोह में 2154 है। सुरक्षा के लिए 10 हजार डिस्ट्रिक्ट पुलिस बल है। 18 सेंट्रल फोर्स 45 SAF की टीम लगी है।

दिल्ली के नार्थ ईस्ट से कन्हैया कुमार 44012 से पीछे, मनोज तीवारी आगे

2024 के चुनावों में लोकसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती की विशाल कवायद मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। बता दें कि 10 बजे तक के रूझान- एनडीए 290 सीटों पर और इंडिया 228 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गया है। 

राजस्थान में 14 सीटों से बीजेपी, 8 सीटों से कांग्रेस आगे

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य में 29 स्थानों पर मतगणना करवाने के लिए 13 हजार से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। बता दें कि राजस्थान में भाजपा इस समय लीड में चल रही है। 25 सीटों में से भाजपा 14 सीटों से आगे दिखाई दे रही है। अब तक आंकड़ों की बात करें तो 

BJP – 14 सीटों से जीत की ओर बढ़ रही है
कांग्रेस – 8 सीटों पर जीत रही है 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
भारत आदिवासी पार्टी – 1

वर्ष 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की सभी 25 संसदीय सीट जीती थीं। वहीं 2019 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सभी सीट (24 भाजपा और एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) जीतीं, लेकिन इस बार ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान जताया गया है कि कि पांच से सात सीट विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को मिल सकती हैं। इस बार कांग्रेस ने सीकर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नागौर में आरएलपी के साथ गठबंधन किया और बांसवाड़ा सीट पर उसने भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का समर्थन किया, जबकि भाजपा सभी 25 सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है।

मतगणना के बाद श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, कोटा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद तथा झालावाड़-बारां सीट के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, बांसवाड़ा की बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

ढह गया 24 सालों का 'नवीन' किला, ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 04 जून 2024। भगवान जगन्नाथ की भूमि ओडिशा सालों बाद बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है. ओडिशा विधानसभा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. राज्य की 147 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक