विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कानपुर, 24 सितंबर 2026। कानपुर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में बीते पांच सितंबर की रात हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सट्टे और कैसीनो की काली लत में फंसकर 40 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में डूबे सगे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही सुपारी देकर अपने पिता की नृशंस हत्या कराई थी।

पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विनीत मिनोचा अपने बेटे सुब्रत को हर महीने 40 हजार रुपये जेब खर्च के तौर पर देते थे। इसके बावजूद सुब्रत कैसीनो और सट्टेबाजी की बुरी लत में फंस गया।

शूटरों के माध्यम से करा दिया कत्ल
इसके चलते उस पर करीब 40 लाख रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया था।  पिता द्वारा बार-बार रोके जाने और आर्थिक बंदिशें लगाने से परेशान होकर सुब्रत ने अभियुक्त विशाल गौतम पुत्र तुलसी गौतम) और राजकिशोर पुत्र सूरजभान के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और शूटरों के माध्यम से अपने ही पिता का कत्ल करा दिया।

इंस्पेक्टर की घोर लापरवाही, डीसीपी ने लगाई फटकार
उधर, कल्याणपुर पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। वारदात के बाद आरोपी सुब्रत कमरे में करीब 15 मिनट तक बिना किसी पुलिस सुरक्षा के अकेला खड़ा रहा और दोनों दरवाजों पर एक भी सिपाही तैनात नहीं किया गया था। इस भारी चूक और ढिलाई पर डीसीपी कासिम आबादी ने इंस्पेक्टर केशव तिवारी की क्लास लगाई।

सीसीटीवी से बेनकाब हुआ मास्टरमाइंड बेटा
उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर की देर रात विनीत मिनोचा की अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-104 में धारदार हथियार से डेढ़ दर्जन से अधिक वार कर हत्या की गई थी। वारदात के समय सुब्रत अपनी पत्नी के साथ पार्टी करने का ड्रामा रचकर बाहर गया हुआ था। 

दो लोग फ्लैट में घुसते दिखे थे
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक पूर्व कर्मचारी समेत दो लोग फ्लैट में घुसते दिखे थे। हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ा, तो पूरी साजिश के पीछे छिपे बेटे सुब्रत का चेहरा बेनकाब हो गया।

Leave a Reply

Next Post

दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे

शेयर करेचुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 24 सितंबर 2026। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे दाग ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पिछले दिनों हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति, कोर कमेटी बैठक में उनकी मौजूदगी से चुनाव तक उनके टिके रहने की उम्मीदें […]

You May Like

शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल....|....गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना भी वैवाहिक क्रूरता....|....बांधवगढ़ के जंगल में फिर गूंज रही गौर की मौजूदगी....|....एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’....|....सोलन के मालरोड पर कांग्रेस का अनोखा विरोध....|....दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे....|....विनीत मिनोचा हत्याकांड: ‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’....|....सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य, जो कभी सत्य नहीं होता....|....मुंह की बदबू से दांत दर्द तक, लौंग दूर कर सकता है मुंह की कई परेशानियां....|....शूटिंग में आया एक और पदक