गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल, 12 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार अब मालवा क्षेत्र पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना, निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर तैयार करने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। औद्योगिक प्रोत्साहन नीति में बदलाव का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकता है।

बैठक में मंदसौर में केमिकल इंडस्ट्रीज पार्क विकसित करने की योजना पर विचार किया जा सकता है। वहीं, रतलाम में बायो प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। मंदसौर जिले के बसई में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा उज्जैन में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं। इन योजनाओं के जरिए मालवा क्षेत्र में उद्योगों का नया नेटवर्क तैयार करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश है। 

औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति में संशोधन पर भी विचार कर रही है। इसके तहत उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेश की प्रक्रिया को अधिक अनुकूल बनाने से जुड़े प्रावधानों में बदलाव संभव है।  

Leave a Reply

You May Like

गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक....|....भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?....|....'भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और दृढ़'....|....पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं....|....भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत....|....'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल