जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 11 नवंबर 2026। स्टार जीवा सुब्रमण्यम के लिए कई साल तक दिवाली खुशियों का नहीं, बल्कि अकेलेपन और दर्द का त्योहार रहा। ट्रांसजेंडर पहचान के चलते घर छोड़ने के बाद से ही उनके लिए दिवाली मुश्किलों भरी हो गई थी। वह त्योहार के चार दिन खुद को घर में बंद रखती थीं और किसी से मिलना-जुलना पसंद नहीं करती थीं।

हालांकि, इस साल उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया। फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘डोरोथी’ में उनके काम को मिले प्यार और तारीफों ने उन्हें कई साल बाद दिवाली मनाने की वजह दी।

जीवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहचान को समझने की कोशिश कर रही थीं, तब दिवाली से चार दिन पहले ही उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। यह उनके जीवन का बेहद दर्दनाक दौर था, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

जीवा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हर साल दिवाली आने से पहले मैं चावल और दाल जैसी जरूरी चीजें खरीदकर रख लेती थी, ताकि चार दिन तक घर से बाहर निकलने की जरूरत न पड़े। त्योहार के दौरान मैं घर के अंदर रहती थी, दरवाजे बंद रखती थी और लोगों से मिलने से बचती थी। सिर्फ फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर निकलती थी, बाकी चार दिन पूरी तरह अकेले बिताती थी। लेकिन इस साल मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।’

जीवा ने इस बदलाव का श्रेय फिल्म ‘डोरोथी’ और इसके निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज को दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके काम को मिली पहचान के बाद दुनियाभर से लोगों ने उन्हें जन्मदिन और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, इस बार उन्होंने पहली बार अपना जन्मदिन खुद के साथ मनाया और अपने लिए केक खरीदा। उन्होंने लिखा, ‘मैं एक दुकान पर गई, केक खरीदा, उसे काटा और अकेले ही उसका आनंद लिया। यह भले ही एक छोटी-सी बात लगे, लेकिन मेरे लिए इससे बहुत खुशी मिली।’

वहीं, जीवा ने निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि कार्तिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ऐसा मौका दिया, जिसने उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी दोनों बदल दीं। जीवा ने कहा कि वह उन लोगों को हमेशा याद रखेंगी और उनका जश्न मनाएंगी, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।

  • फिल्म ‘डोरोथी’ का प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
  • इसके बाद यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • फिल्म ने दुनियाभर में 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई

शेयर करेटीकाकरण व्यक्ति को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026। वैक्सीन यानी टीका कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाव का प्रभावी तरीका है। इसके बावजूद आज भी लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर कई तरह की गलतफहमियां मौजूद हैं। […]

You May Like

विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है....|....दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल