गपशप: तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार आमिर खान! को-स्टार संग रिश्ते की हो रही है चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 21 नववंबर 2021। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि आमिर खान भी तीसरी शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों आमिर खान ने अचानक अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया था। उस दौरान दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि अब हम दोनों पति पत्नी नहीं हैं बल्कि हम को-पैरेंट्स और एक-दूसरे के परिवार के तौर पर होंगे। आमिर खान और किरण राव के इस स्टेटमेंट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था।

आमिर खान को स्टार संग करेंगे शादी!

वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि आमिर खान तीसरी शादी करने की प्लानिंग में हैं और अभिनेता जल्द ही तीसरी शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। इतना ही नहीं, गॉसिप की मानें तो आमिर खान अपनी किसी को-स्टार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

आमिर के तलाक के बाद ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख

आमिर खान और किरण राव के अचानक हुए तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री फातिमा सना शेख काफी ट्रोल हुई थीं। फातिमा आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आई थीं। ऐसी अफवाह उड़ी थी कि आमिर खान और फातिमा सना शेख रिश्ते में हैं। हालांकि, धीरे-धीरे ये अफवाह शांत हो गई।

आमिर खान ने कीं दो शादियां

आमिर खान अब तक दो शादियां कर चुके हैं। अभिनेता ने पहली शादी साल 1987 में रीना दत्ता के साथ की थी। दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव का हाथ थामा, लेकिन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। आमिर खान के तीन बच्चे हैं जिनका नाम इरा खान, जुनैद खान और आजाद राव खान है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम 22 से 24 नवंबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 21 नवंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 22 नवंबर 2021 सोमवार को शाम 6.30 बजे बिलासपुर से जांजगीर के लिये रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे जांजगीर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 23 नवंबर 2021 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जांजगीर से […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला