हॉलीवुड की आंधी के बीच देसी कहानी की जीत, तीसरे हफ्ते में ‘दुल्हनिया ले आएगी’

admin
शेयर करे

‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ के बीच भी कायम रहा जलवा, तीसरे हफ्ते में पहुंची ‘दुल्हनिया ले आएगी’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 14 अगस्त 2026। अकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शानदार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का सिनेमाघरों में टिके रहना इसकी मजबूत कंटेंट अपील और दर्शकों के प्यार को दर्शाता है।

फिल्म को शानदार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। परिवारों से लेकर युवाओं तक दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। भारतीय भावनाओं, रिश्तों, हास्य और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और रिपीट व्यूइंग के चलते कई जगहों पर प्रदर्शकों ने फिल्म के शो बरकरार रखे हैं और कुछ स्थानों पर नए शो भी जोड़े हैं। निर्माताओं सिद्धार्थ बनर्जी, अकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल ने कहा कि तीसरे हफ्ते में प्रवेश करना दर्शकों के प्यार और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ की बड़ी जीत है।

खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, इस्तमबॉस, बी.सी. आंटी और अगु स्टेनली चिएडोजी अभिनीत यह फिल्म साबित कर रही है कि मजबूत भारतीय कंटेंट बड़े ग्लोबल रिलीज के बीच भी अपनी अलग पहचान बना सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार महंगाई दर वृद्धि और मुद्रास्फीति के नित नए कीर्तिमान रच रही है- कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 14 अगस्त 2026। जुलाई 2026 के खुदरा महंगाई दर में तेजी और खाद्य मुद्रास्फीति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस जन विरोधी सरकार के गलत नीतियों की वजह से ही देश में महगाई […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप